फिरोजाबाद: बीएसए ने विकास खंड एका के स्कूलों का किया निरीक्षण

-प्रा.वि. कैलई में प्रधानाध्यापक व शिक्षा मित्र उपस्थिति दर्ज कर स्कूल से मिले गायब

फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खण्ड एका में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय पुल खडीत, प्राथमिक विद्यालय नगला राजाराम, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुल खडीत, प्राथमिक विद्यालय सुरैला, प्राथमिक विद्यालय कैलई एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय एका का औचक निरीक्षण किया। बीएसए अनिल कुमार को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सुरैला में शिक्षा मित्र सुमनलता अनुपस्थित मिली, वहीं प्राथमिक विद्यालय कैलई में प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं शिक्षा मित्र राजवीर सिंह रजिस्टर में हस्ताक्षर कर विद्यालय से बिना बताएं गायब मिले।

उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ को छात्रों की समय से उपस्थिति, दैनिक गतिविधियां, साफ-सफाई, शिक्षक डायरी अपडेट करने और विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के निर्देश दिए। वहीं मान्यता प्राप्त आरएससी इंटर कॉलेज, नगर भूड़ में कॉलेज की कक्षा 06 से 12 तक की मान्यता है, लेकिन मौके पर कक्षा 01 से 12 तक की कक्षाएं संचालित मिली। प्रधानाचार्य द्वारा मान्यता से सम्बन्धित कोई अभिलेख नहीं दिखा पाएं। और छात्र उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध नहीं थी। प्रधानाचार्य को समस्त अभिलेखों सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *