फिरोजाबाद: दिव्यांग सेवा समिति 12 अगस्त को मनाएंगी हरियाली तीज

फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति की महिला मोर्चा मंडल द्वारा हरियाली तीज मनाई जांएगी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार, महानगर अध्यक्ष अंजना व्यास ने कहा कि हरियाली तीज कार्यक्रम 12 अगस्त को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा। जिसमें सभी दिव्यांग बहनें अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। महानगर उपाध्यक्ष पूजा राठौर, महानगर सचिव सपना शर्मा, यमशी ने कहा कि दिव्यांग बहनों के लिए 12 अगस्त को हरियाली तीज का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यकारिणी सदस्य बबीता ने कहा कि हरियाली तीज का कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है। सभी बहनें अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल हो।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *