फिरोजाबाद: पर्यटन मंत्री ने अपने निज निवास पर सुनी लोगों की शिकायतें

फिरोजाबाद। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने अपने निज निवास सिरसागंज पर जनता दर्शन लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को सुना। उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान जनपद व गैर जनपदांे से आए फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना और शिकायतों को उपस्थित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए कुछ प्रकरणों मंे सम्बन्धित अधिकारियों से सीधे फोन पर वार्ता कर शिकायतों को निस्तारित कराया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियांें को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण की कार्यवाही के उपरांत शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए की उनकी शिकायत निस्तारित हो गयी है। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतेें भूमि विवाद, अतिक्रमण कब्जा मुक्ति, बिजली, पानी, राशन कार्ड, विद्युत विभाग के बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान उन्होने कहा कि यदि शिकायकतकर्ता की शिकायत निस्तारित नहीं हुई और वह दोबारा हमारे पास आता है, तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *