फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर नौ के मोहल्ला लोहिया नगर, गली नं. 2 डाक्टर लट्धारी वाली गली में नाली एवं लिंक गलियों का सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। जिसमें लगभग 10 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। वार्ड नंबर नौ की पार्षद प्रीति गुप्ता ने क्षेत्रिय लोंगों के संग विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की समस्या थी। बुजुर्ग एवं बच्चे ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण गिर जाते थे, अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान वार्ड की जनता ने पार्षद का आभार जताया। भूमि पूजन में भाजपा नेता भगवान दास शंखवार, उत्तर मंडल अध्यक्ष लायक सिंह शंखवार, मनोज दिवाकर, ठेकेदार विजय सिंह सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।






