-गौशाला में साफ-सफाई एवं गौवशों के लिए रख रखाव की व्यवस्था मिली दुरूस्त, जताया संतोष
फिरोजाबाद। गौ रक्षा प्रकोष्ठ एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र दक्ष ने फिरोजाबाद सीवीओ संग जनपद की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

शुक्रवार को गौ रक्षा प्रकोष्ठ एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र दक्ष ने सीवीओ डॉ समुेश चंद्र गुप्ता के साथ सबसे पहले विकास खंड अरांव स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र कारीखेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 648 गौवंश रहते मिले। जिसमें दो गौवंश बीमार मिले। गौवंश के लिए चारे आदि की व्यवस्था संतोष जनक मिली।

वहीं गौशाला में गोबर गैस प्लांट संचालित मिला, जिसे कर्मचारियों के लिए भोजन पकाया जा रहा था। इसके बाद विकास खंड मदनपुर स्थित स्वरूपपुर गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें 88 गौवंश मिले। इस दौरान गौ रक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बछड़े को दुलार किया। वहीं नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद स्थित अस्थाई आदर्श गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें 40 गाय और 14 नंदी संरक्षित पाएं गऐ।

गौशाला में साफ-सफाई व्यवस्थित मिलने पर अधिकारियों ने केयर टेकरों की सराहना की। इस दौरान अधिकारियों ने अपने हाथों से गौवंशों गुड खिालाया। इसके बाद ग्राम संदलपुर स्थित बजरंग गौ सेवा समिति गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीबीओ शिकोहाबाद डॉ नरेश चंद्र यादव, डॉ मनोज पाल आदि मौजूद रहे।








