फिरोजाबाद: व्यापारियों ने यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर शुल्क को वापस लेने की मांग

-फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन पेमेंट यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर शुल्क के विरोध में फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही व्यापारियों ने लगाएं गए एमडीआर शुल्क को वापस लेने की मांग की।

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा के आव्हान पर फिरोजाबाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष ऑनलाइन पेमेंट यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर शुल्क के विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। व्यापारियों केंद्र सरकार द्वारा मर्चेंट दुकानदारों पर 2000 रू. से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर जो एमडीआर शुल्क 0.4 लगाया गया है उसे वापस लेने की मांग की गई।

प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि देश का व्यापारी इस देश की रीड है, लेकिन सरकार व्यापारी को ध्यान में रखकर योजनाएं नहीं बनाती है, व्यापारी को हमेशा टैक्स चूसने की मशीन बनाया हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जो देश की इकोनॉमी 14 वें स्थान से बढ़कर पांच वें स्थान पर आई है वह व्यापारियों की बदौलत ही है। परंतु सरकार सिर्फ अपना खजाना भरने पर लगी है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि फिरोजाबाद व्यापार मंडल पहले भी ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध अपने मंच से करता रहा है, अब यह नया टैक्स एमडीआर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संचालन महानगर वरिष्ठ महामंत्री रामबाबू झा ने किया। विरोध प्रदर्शन में कौशल किशोर उपाध्याय, अलकार चौधरी, प्रदीप कौशिक, राजेश अग्रवाल, अर्जेश उपाध्याय, दिनेश यादव, विजय भंबानी, राकेश बाबू शर्मा, राजपाल यादव, विवेक पचौरी, मनीष शर्मा, दीपक गुप्ता, नवीन उपाध्या आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *