-भाजपा पदाधिकारियों ने गांधी व शास्त्री जयंती पर किया नमन
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेश को स्मरण किया। इसके पश्चात भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शास्त्री मार्केट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश की सुरक्षा और अन्नदाता के महत्व को दर्शाता है। दोनों महापुरुषों ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा केवल पद से नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से होती है।
इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, रमेश कटारा, विवेक अग्रवाल, गौतम कुशवाहा प्राचीर गुप्ता, रामलड़ती लकी, अनुपम शर्मा, अशोक राठौड़, अमन मिश्रा, प्रमोद राजोरिया आदि मौजूद रहे।







