-नमो अनकही कहानी कार्यक्रम में गूंजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण का संकल्प
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित ‘नमो अनकही कहानी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर के पॉलीवाल हॉल में किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं, उनके संघर्ष, संगठनात्मक यात्रा और देश के विकास में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के विकास को नई दिशा देते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने गुजरात के विकास से लेकर प्रदेश में हुए विकास कार्यों और विकसित भारत 2047 के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि ‘नमो अनकही कहानी’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, विचारों और राष्ट्र सेवा की यात्रा को समझने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है और उनके संकल्प से देश के करोड़ों नागरिकों में राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, भगवानदास शंखवार, अमित गुप्ता, रामनरेश कटारा, गोपाल, अनुभव शर्मा, गीता देवी दिवाकर, चंदन शाहू, केशव फौजी, दीपक गुप्ता कालू, आनंद अग्रवाल, देवेंद्र भारद्वाज, प्रमोद बघेल, आकाश गुप्ता, योगेश बाबा, विशाल पचौरी, श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।







