फिरोजाबाद: श्रमिक हमारे समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता-मनीष असीजा

सदर विधायक ने मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के 1002, कन्या विवाह सहायता योजना के 201 लाभार्थियों धनराशि के बांटे स्वीकृति पत्र

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु लाभ योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को धनराशि प्रदान की।

कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा ने मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के 1002, कन्या विवाह सहायता योजना के 201 के लाभार्थियों को धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में जनपद के श्रमिक परिवारों’ को कुल तीन करोड़ 80 लाख 90 हजार की सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर मातृत्व शिशु लाभ योजना के अंतर्गत नवजात बेटियों के नाम एफडी कराई गई तथा कन्या विवाह सहायता योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज और अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं। उनका कल्याण और सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र श्रमिक तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि जनपद का कोई भी श्रमिक अपने अधिकारों और शासकीय सुविधाओं से वंचित न रहे। इस दौरान सुनील शर्मा, भगवानदास शंखवार, सत्यवीर गुप्ता, रवीन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 59

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *