फिरोजाबाद: भाजपा पश्चिम मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,  राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा ने किया। यात्रा हिमायूंपुर की पुलिया से प्रारंभ होकर सुहाग नगर स्थित माता देवी मंदिर तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, आनंद अग्रवाल, प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, रामलड़ैती, मनीष राठौर, नरेश शर्मा, रजत राठौर, धर्मपाल राठौर, आशीष दिवाकर, सुनील मिश्रा, विजय शर्मा, मनोज ताऊ, मधुरिमा गुप्ता, दिलीप सिंह, राधेश्याम यादव, श्यामसिंह यादव, शिव मोहन श्रुति, विनोद पचौरी, प्रमोद राजोरिया, राकेश राजोरिया, हरिओम वर्मा, भूरी सिंह, अशोक राठौड़, करण राठौर, अमन मिश्रा, इशू राठौर, अर्चित गुप्ता, गुड्डी देवी, मनोरमा प्रजापति, सचिन, सोनू आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 171

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *