फिरोजाबाद: कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक बने प्रशांत तिवारी

फिरोजाबाद। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने प्रशांत तिवारी को कांग्रेस सेवादल फिरोजाबाद का कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठक अनिल देव त्यागी की संस्तुति पर की गई है।

प्रशांत तिवारी की नियुक्ति पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अपेक्षाओं और राहुल गांधी की विचारधारा के अनुरूप संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

ravikumar
ravikumar
Articles: 187

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *