फिरोजाबाद: हर्ष फायरिंग करने वाला तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने के आरोप में एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस प्रभारी प्रदीप कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने बरी चौराहा, फतेहाबाद रोड के पास घेराबंदी कर सीताराम पुत्र कामता प्रसाद निवासी बंबा वाला, खंजापुर, थाना रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 435/26 के तहत धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *