फिरोजाबाद: दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में मनाई गई हरियाली तीज

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिक्षिकाऐं हरे परिधानों में नजर आई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा ने शिव पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। हिंदू धर्म के अनुसार पर्व एवं तीज- त्यौहार मानव जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मकता का संचार करते हैं। इसी उद्देश्य के तहत हरे परिधानों में सुसज्जित समस्त शिक्षक स्टाफ ने सावन गीत, झूला गीत तथा राधाकृष्ण के भजनों को प्रदेश की संस्कृति को जीवंतता प्रदान की। इस अवसर पर प्रो प्रीति अग्रवाल, प्रो. रंजना राजपूत, प्रो. विनीता यादव, प्रो विनीता गुप्ता, डॉ ज्योति अग्रवाल, डॉ रूमा चटर्जी, डॉ माधवी सिंह, डॉ अंजु गोयल, डॉ नूतन राजपाल, डॉ स्नेहलता शर्मा, डॉ शालिनी सिंह, डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ गरिमा सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल आयाम प्रदान किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *