फिरोजाबाद: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), में समस्त नोडल शिक्षक संकुल एवं नोडल एआरपी का तीन दिवसीय तथा ईसीसीई एजुकेटर्स का दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण का शुभारंभ डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता मुक्तेश कुमार, प्री-प्राइमरी की नोडल एसआरजी डॉ. जया शर्मा, डाइट की नोडल प्रवक्ता जयमाला, एआरपी विवेक थापक एवं अर्चना वर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में ईसीसीई, बाल वाटिका, खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण, निपुण भारत मिशन तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों की क्षमता संवर्धित की जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों के लिए आनंददायी, बाल-केंद्रित एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण तैयार करना है।

एसआरजी डॉ. जया शर्मा ने कहा कि बच्चे का मजबूत भविष्य मजबूत नींव से बनता है। ईसीसीई केवल शिक्षा की शुरुआत नहीं, बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व, जिज्ञासा और सीखने की पूरी यात्रा की आधारशिला है। प्रशिक्षण के माध्यम से नोडल शिक्षक संकुल, एआरपी एवं ईसीसीई एजुकेटर्स को नई शैक्षिक अवधारणाओं एवं प्रभावी शिक्षण विधियों से जोड़ते हुए विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *