फिरोजाबाद: महिलाओं ने हरियाली तीज के गानो पर मचाया जमकर धमाल मचाया

-माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला तुलसी क्लब गोल्ड की वेस्ट क्वीन बनी शालू गुप्ता

फिरोजाबाद। माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला तुलसी क्लब गोल्ड द्वारा हरियाली तीज महोत्सव फिरोजाबाद क्लब में मनाया गया। जिसमें महिलाऐं हरे रंग परिधानों में नजर आई। वहीं वेस्ट क्वीन का खिताब शालू गुप्ता के नाम रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना से किया। इसके बाद माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला तुलसी क्लब गोल्ड की महिलाओं ने हरियाली तीज के गानो ंपर जमकर धमाल मचाया। महिलाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। वेस्ट क्वीन का खिताब शालू गुप्ता को प्रदान किया। रनर अप नीलम गुप्ता और तीसरे स्थान पर सरिता गुप्ता रही। अध्यक्ष एमवी आशा राकेश गुप्ता द्वारा सभी बहनों को सुहाग का सामान प्रदान किया गया। वहीं बर्थडे गिफ्ट और लकी पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

स्वजातीय बहन प्रिया गुप्ता को जीवन यापन हेतु एक माह की खाद्य सामग्री अलका राजीव गुप्ता द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा जरूरतमंद छात्र को पढ़ाई में रुकावट आने पर आर्थिक मदद की गई। जुलाई माह में ब्लड डोनेट करने वाली सभी बहनों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। इस दौरान राखी कन्हैया लाल गुप्ता, अलका राजीव गुप्ता, सोनिया गुप्ता, अंशु गुप्ता, संगीता गुप्ता, शालू गुप्ता, सरिता गुप्ता, अनीता गुप्ता, सरिका गुप्ता, पूनम गुप्ता, सुषमा उमाशंकर गुप्ता, मंजू गुप्ता, राधा गुप्ता, ममता गुप्ता, कल्पना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *