-आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम, एसएसपी ने धर्मगुरूओं के साथ की बैठक
फिरोजाबाद। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा जयंती, रामलीला, दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट सभागार में सभी धर्म गुरूओं के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा जयंती, रामलीला, दशहरा पर विशेष व्यवस्थाऐं रहेंगी। उन्होंन कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पुलिस व प्रशासन का एक छोटा कंट्रोल रूम उपस्थित होना अनिवार्य है। इन त्यौहारों पर आतिशबाजी सामग्री के अवैध, असुरक्षित भण्डारण, निर्माण या बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस और विसर्जन के मार्गों के गढ्ढ़ों को समय रहते ठीक कराया जाए। जुलूस के दौरान ऊंचें वाहन व झण्डों के तारों से टकराने के खतरें को देखते हुए विद्युत विभाग सदैव अर्लट मोड पर रहें। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होेने कहा कि डीजे और मूर्तियों की ऊंचाई एक निश्चित सीमा से अधिक न हो, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि नदियों मेें विसर्जन न करके केवल चिन्हित स्थलों पर ही विसर्जन प्रक्रिया पूरी की जाए। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों के बारें में पुलिस को पूर्व सूचना दें, ताकि उस पर निरोधात्मक कार्यवाही की जा सके। कोई भी व्यक्ति स्वंय कानून हाथ में न लें व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें। बैठक में सभी धर्मगुरूओं ने आने वाले त्यौहारों गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा जयन्ती, रामलीला, दशहरा इत्यादि को सौहार्दपूर्ण आपसी भाईचारें के साथ मनाने संकल्प लिया। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर पांडे, सिटी मजिस्टेªट विनोद कुमार पाण्डेय, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।








