फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब, के तत्वाधान में राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डीआर इंटर कॉलेज माधौगंज, शिकोहाबाद में 16 जनवरी को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने जनपद के सभी बोर्डाे के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 16 जनवरी को प्रातः 10 बजे डीआऱ इंटर कॉलेज, माधौगंज शिकोहाबाद में अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय राष्ट्रीय गणित दिवस है। जिसमें गणित विषय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम, गणित मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा।
फिरोजाबाद: राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन

