फिरोजाबाद: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के अंतर्गत अलग-अलग थानों की पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना नगला सिंघी एसओ योगेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ बनकट रोड से रामपुर जाने वाले मार्ग से एक अभियुक्त पंकज पुत्र कालीचरन निवासी बाह तिराहे के पास फतेहाबाद थाना फतेहाबाद जनपद आगरा को 781 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त .अनिल पुत्र बाबूराम, लक्ष्य पुत्र अनिल निवासीगण घेर बोहरान गली थाना दक्षिण फिरोजाबाद को 755 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री कर कमाए गये 63,000 रुपये नकदी बरामद हुई। इसी थाना पुलिस ने चंद्रशेखर उर्फ पीके पुत्र सियाराम निवासी देवनगर गली न. 2/3 थाना दक्षिण को रेलवे लाइन के किनारे मुरलीनगर से 558 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *