फिरोजाबाद: एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के नेतृत्व में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सामूहिक प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवाओं एवं भावी चिकित्सकों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था। कार्यक्रम माइक्रोबायोलॉजी विभाग की सह आचार्य डॉ. निशा चौधरी ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट्स को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने की प्रतिज्ञा दिलाई। स्वस्थ समाज के निर्माण में भावी चिकित्सकों की भूमिका अहम है। युवाओं के नशा मुक्त रहने से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। सभी उपस्थित चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों ने उत्साहपूर्वक नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संचालन उप प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने किया। इस दौरान मानसिक रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अरुशिखा, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉ. कनुप्रिया मौजूद रही।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *