फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रंद्वाजली अर्पित की। जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपने आचरण और सार्वजनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। इस दौरान जिला महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, नदीम सिद्दीकी, गोविंद झा, विनोद वर्मा, जितेन्द्र प्रजापति, जगदीश सविता, रामावतार आदि मौजूद रहे।







