फिरोजाबाद: गांधी जयंती पर डीएम ने खुद थामी झाड़ू, कलेक्ट्रेट से दिया स्वच्छता का संदेश

-कलेक्ट्रेट और न्यायालय परिसर में अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया श्रमदान

फिरोजाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को जिले में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

शुक्रवार सुबह सात बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं झाड़ू थामकर परिसर की साफ-सफाई की। अभियान में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, उपजिलाधिकारी धर्मवीर भारती समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं कलेक्ट्रेट में श्रमदान के बाद जिलाधिकारी न्यायालय परिसर पहुंचे। यहां आयोजित स्वच्छता अभियान में उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर श्रमदान किया।

प्रशासनिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की संयुक्त भागीदारी से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता को किसी एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसे दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *