फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सॉफ्टवॉल क्रिकेट एसोसिएशन एवं जिला सॉफ्टवॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडियन सॉफ्टवॉल क्रिकेट फेडरेशन की वार्षिक बैठक में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी जीसी राजीव प्रियदर्शी ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों कें लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, हिमाचल, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, झारखंड के अलावा लगभग 20 राज्यों के अध्यक्ष और सचिवों ने वार्षिक बैठक एवं चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें चुनाव अधिकारी राजीव प्रियदर्शी जीसी क्रिमिनल के द्वारा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसमें इंडियन सॉफ्टवॉल क्रिकेट फेडरेशन का अध्यक्ष विश्वदीप सिंह को चुना गया। महासचिव साबिर खान और कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता मामा को चुना गया। सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता मामा, महासचिव साबिर खान का माला पहनाकर अभिवादन किया। संचालन उत्तर प्रदेश सॉफ्टवॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल लहरी ने की। इस दौरान अनिल गर्ग, प्रदीप मित्तल पम्मी, डीसी गुप्ता, संजय बंसल टिल्लू, डॉ अमित गोयल आदि मौजूद रहे।








