फिरोजाबाद: खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

-पूर्व छात्राओं ने जीती कबड्डी, साइकिल दौड में राजकीय हाईस्कूल नारखी की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय के मार्गदर्शन में जनपद के विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजकीय हाईस्कूल नारखी में प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं पूर्व छात्र-छात्राओं की सहभागिता से साइकिल दौड़, कबड्डी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के पुराने छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते विजय हासिल की। वहीं साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल नारखी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। फुटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के नोडल शिक्षक राजेश कुमार ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। नियमित खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होने के साथ-साथ उनमें सहयोग और नेतृत्व की भावना भी विकसित होती है। प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का अवसर है।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 314

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *