फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली शिवमहापुराण कथा की भव्य कलश यात्रा

-श्रवण मास में काली मंदिर में होगी शिवमहापुराण कथा की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित मॉ काली मंदिर में शिवमहापुराण कथा की वर्षा होगी। जिसकी भव्य मंगल कलश यात्रा जीवाराम चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 151 सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी।

कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा होते हुए जलेसर रोड स्थित काली मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण कर महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा में वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक सुनील शास्त्री सरस महाराज बग्गी पर सवार होकर चल रहे थे। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गणेश पूजन के साथ मंगल कलशों की स्थापना कराई गई।

कथा वाचक सुनील शास्त्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में श्रवण मास में भगवान शिव की आराधना का परम पवित्र काल है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठानों का महीना नहीं, अपितु तप, त्याग, संयम, साधना एवं लोक कल्याण के भाव को जीवन में आत्मसात करने का दिव्य अवसर है। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, प्रभाकर, आकाश शर्मा, दिवाकर शर्मा, मदन शर्मा, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *