फिरोजाबाद: चोरी के ई-रिक्शा समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देश पर अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा, ई-रिक्शा चार्जर का सामान तथा दो स्पीकर बरामद किए हैं।

थाना रसूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 392/2026 के खुलासे के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को आकलपुर रोड के पास से समीर निवासी मदरिया बस्ती शांति नगर तथा आसिफ निवासी ईदगाह रोड, थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा, चार्जर का सामान, जिसमें बड़ा और छोटा इनवर्टर तथा ट्रांसफार्मर शामिल है।

इसके अलावा दो स्पीकर भी बरामद किए है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ इसी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, हेड कांस्टेबल राहुल तालान, शैलेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *