फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महावीर नगर के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदित्य निरूपण सिंह एवं योग प्रशिक्षिका राजमाला ने छात्रों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक औषधियां प्राकृतिक जड़ी बूटियां पौधों और खनिज से बनाई जाने वाली पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणालियों है।ं जो शरीर और मन में संतुलन बनाए रखती हैं। प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने छात्रों को बताया आयुर्वेद में कई पुरानी और सामान्य बीमारियों का प्रभावी इलाज है, यह बीमारियों का शत प्रतिशत इलाज करती है। आयुर्वेदिक दवा का असर बीमारी के प्रकार और गंभीरता के आधार पर कुछ दिनों से लेकर हफ्तों में शुरू होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल, विश्वास भारद्वाज, राम वर्मा, गोपाल शंकर, कमलेश शर्मा, सुनीत मिश्रा, गुरु प्रसाद पटेल, सचिन शर्मा, सुमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।







