फिरोजाबाद: ट्रांसपोर्ट नगर में 35 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

-सदर विधायक ने भाजपा पदाधिकारियों संग हवन-पूजन कर निर्माण कार्य की रखी नींव
फिरोजाबाद। सदर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों से ट्रांसपोर्ट नगर के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रथम चरण में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क, सीवरेज, वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।

सोमवार को राजा का ताल स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने दोपहर 12 बजे सदर विधायक मनीष असीजा ने फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के संग विधि-विधान से हवन-पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। परियोजना के प्रथम चरण में ट्रांसपोर्ट नगर में बेहतर सड़क व्यवस्था के साथ सीवरेज व्यवस्था, वाटर हार्वेस्टिंग और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सदर विधायक ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के विकास से क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की जरूरत पूरी होगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विप्र के अध्यक्ष व नगर आयुक्त प्रशांत नागर, सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय, विवेक अग्रवाल, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, भगवानदास शंखवार, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, श्याम सिंह यादव, विजय शर्मा, गेंदालाल राठौर, गीता राठौर, आकृति सहयोगी, डॉ दुर्गेश यादव, प्रमोद बघेल, केडी जाटव, शालू गुप्ता, किशोर अग्रवाल बंटी, ऋषि असीजा, नानक चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 190

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *