फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा भक्ति काल के सुप्रसिद्ध कवि, समाज सुधारक, दार्शनिक एवं संत महात्मा तुलसीदास की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचायने तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्रा निशा, कल्पना, नंदिनी, आरती तथा शिवानी ने तुलसीदास के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए उनकी साहित्यिक रचनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षा शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ रितु नारंग ने छात्राओं को तुलसी के काव्य में दर्शन तत्व को उजागर करते हुए उनकी दार्शनिक चेतना पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रो डॉ माधवी सिंह एवं डॉ अंजू गोयल ने संयुक्त रूप से किया।








