फिरोजाबाद: फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक 13 को

-बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक महानगर कार्यालय विनायक कंपलेक्स पर हुई। व्यापारियों ने प्रांतीय कार्य समिति की बैठक तैयारियों को लेकर चर्चा की

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि 13 सितंबर को फिरोजाबाद क्लब में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश रजि की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में किया जाएगा। 12 सितंबर को शाम चार बजे टूंडला टोल पर अनिल शर्मा, सुबोध बघेल के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। तत्पश्चाप प्रांतीय अध्यक्ष का फिरोजाबाद आगमन होगा। जैन मंदिर पर विवेक कौशल, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष कर स्वागत किया जायेगा। संचालन हरिशंकर राठौर ने किया।

बैठक में नरेश पंजाबी प्रांतीय मंत्री, परशुराम गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री, आकाश जैन प्रांतीय युवामंत्री, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, अनिल गुप्ता अमीना, रजनीश शर्मा, रेणु कुशवाहा, सुभाष यादव, सुबोध बघेल, विपिन गुप्ता, रामगोपाल बजाज, संजय शर्मा, दिलीप दीक्षित, मेघ सिंह पहलवान, अनिल कुमार डब्बू, श्यामवीर सिंह यादव, हर्षवर्धन, प्रवीण शर्मा, प्रीति गुप्ता, उमा देवी सहित सैकड़ो व्यापारी रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 324

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *