फिरोजाबाद: मनमोहक झांकियों के साथ निकलेगी भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। श्री योग योगीश्वर भगवान श्रीकृष्ण की छटी के दिन गुरुवार को दोपहर एक बजे भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा शिकोहाबाद में धूमधाम से निकाली जायेगी। इसमें एक दर्जन झांकियां शामिल होंगीं। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जायेगा। शोभायात्रा आवास विकास कालोनी स्थित बांकेबिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर मेलावाला बाग स्थित टुइयांवाला भोले बाबा के मंदिर पर समापन होगा। शोभायात्रा की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी यादव ने बताया कि इस बार भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा आकर्षक एवं भव्य होगी। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि आचार्य स्वदेश महाराज होंगे। इसमें सभी वर्ग, धर्म और संप्रदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिससे यह यात्रा भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सफल हो सके। इस अवसर पर डा. रजनी यादव, सेवानिवृत प्रो. अजब सिंह यादव, हरीशंकर यादव, अनुवृत यादव, आकाश यादव (राजा)., आशीष यादव, ओमप्रकाश यादव, बिजेन्द्र सिंह यादव, सुनील कुमार यादव, डा. धर्मेन्द्र यादव, ब्रजमोहन यादव, मोहित यादव, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *