फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर ने वार्ड संख्या 45 में सीसी सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा 37 लाख 54 हजार रू. की धनराशि से कराएं जाएंगे। महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नं. 45 में अमन बिहार कॉलोनी में चरण सिंह के मकान से अनस उल्ला के मकान होते हुए शाहिना के मकान तक एवं संलग्न गलियों में सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर ने कहा कि शहर में बिना भेदभाव के साथ विकास कार्य कराएं जा रहा है। इन विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष देशदीपक गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद शांति देवी वर्मा, केशव देव शंखवार, सुनील वर्मा, सत्यप्रकाश, प्रमोद राजपूत, गीता राठौर, सपना राठौर, संतोष राठौर, भानु उपाध्याय, योगेश, जितेंद्र शंखवार आदि मौजूद रहे।









