फिरोजाबाद। जनपद के खैरगढ़ में पीडीए समाज एकता सम्मेलन में सपा सासंद अक्षय यादव के अलावा जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि हमारे पास जो गरीब और दलित लोग हैं वही हमारी ताकत है। भाजपा ने जिनको लूट लिया है उन्हे जागरूक करके भाजपा को हराने का काम करेंगे।
जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि आज हम लोग जो पीडीए समाज से संबंधित लोग हैं। जिनको हम पिछड़े कहते हैं, दलित कहते हैं, आदिवासी कहते हैं। उन्हीं को लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और जनअधिकार पार्टी मिलकर सपा की सरकार बनायेगी।

सांसद अक्षय यादव ने कहा कि दिल्ली में छात्रों का आंदोलन चल रहा था और छात्र चाहते थे जो पेपर लीक हुआ था उसके दोषियों को सजा मिले। जो छात्र खत्म हो गए, उनको आर्थिक सहायता मिले। जब वो अपनी मांग लेकर दिल्ली में सड़कों पर बैठे हुए थे।
उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से कहा कि हम संसद भवन तक जाएंगे और अपनी मांगों को रखने का काम करेंगे। लेकिन इस सरकार ने बड़ी बर्बरता के साथ इन छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज करने का काम किया था। विधायक सचिन यादव ने कहा कि आज जो कोई हक की बात करता है तो उस पर मुकदमा लिख जाता है। कोई आवाज उठाता है तो उस पर मुकदमा लिख जाता है।








