फिरोजाबाद। पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर लेबर कॉलोनी में हरियाली तीज पर माता पार्वती के स्वरूप की महिलाओं ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत रमेश आनंद ने हरियाली तीज के महत्व को बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर मिलन की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता-पार्वती ने शिव को पाने के लिए 108 जन्मों तक तपस्या की थी, इसी तिथि पर शिवजी ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस अवसर पर मधुरिमा वशिष्ठ, ओमलता सिंह, सुनीता भारद्वाज, नीलम पोरवाल, मीरा गुप्ता, रमा त्रिपाठी, साधना भारद्वाज आदि मौजूद रही।








