फिरोजाबाद: हरियाली तीज पर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

-मंदिरों में हिडोले पर विराजमान हुए बिहारी जी

फिरोजाबाद। हरियाली तीज के अवसर पर नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की। मंदिर परिसर में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन किए गए। शनिवार को नगर के द्वारिकाधीश मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में हरियाली तीज पर राधाकृष्ण एवं बांके बिहारी का भव्य श्रंगार किया गया। महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर तथा सोलह श्रृंगार कर मंदिर पहुंचकर में पूजा अर्चना की। मंदिरों में बिहारी को भक्तों ने पालने में झूला झुलाया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। वही महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर जमकर नृत्य किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 187

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *