फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अक्षय यादव के निर्देशन में फ्रंटल संग़ठनों द्वारा विधानसभा सिरसागंज में पीडीए साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें छात्र विरोधी, किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
साइकिल यात्रा को जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पीडीए समाज को एक साथ लाना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प को पूरा करना था। यात्रा गंगा देवी कोल्ड स्टोरेज से प्रारम्भ हुई, जो कि सोथरा रोड बाईपास, नगला माहराम चौराहा, तहसील सिरसागंज, सोथरा चौराहा, अरांव चौराहा होते हुए गिरधारी इंटर कॉलेज पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव ने कहा कि हम लोग गांव-गांव, घर-घर जाकर समाज को एकत्रित कर, पीड़ित, अपमानित, शोषित, वंचित लोगों को एक मच पर लाना हैै और 2027 में पीडीए सरकार को बनाना है।
इस दौरान विधायक सर्वेश यादव, हरिशंकर यादव, सीता राम शर्मा, रामसेवक यादव, डीपी यादव, विजेंद्र सिंह यादव, केवी. यादव, जगमोहन यादव, लोकेन्द्र गुर्जर, पंकज बघेल, विनोद गौतम, नीटू कुमार, पावन सिंह, वरुण यादव, सनी यादव, संदीप यादव, राकेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, सौरभ बघेल, सीटू, संदीप यादव, रोहन यादव, डॉ प्रदीप यादव, अनमोल यादव आदि मौजूद रहें।








