फिरोजाबाद। सशक्त नारी द्वारा स्वामी शिवानंद इंटर कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर पांच छात्राओं की वार्षिक विद्यालय शुल्क का वहन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा प्रयास किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के लगभग 250 विद्यार्थियों को स्नैक का वितरण किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर वार्तिका जैन, फेडरेशन प्रेसिडेंट निधि जैन, डीओए. मेघा जैन, डीओएफ अनु झिंदल, गौरवी अग्रवाल, ऋचा गर्ग, शिवाली जैन, दिव्या दुबे, रीता बंसल, जूही अग्रवाल, राखी मित्तल, सारिका बंसल, पारुल झिंदल, नीतिका झिंदल, ऋचा मित्तल ,गरिमा एवं रेनू गुप्ता ने सक्रिय रूप से सहभागिता कर इस सेवा अभियान को सफल बनाया।






