फिरोजाबाद: हटाए गए सभी नलकूप ऑपरेटरों को वापस लेने की मांग

-सपा प्रतिनिधि मंडल ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र को एक ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें हटाएं गए सभी ठेका नलकूप ऑपरेटर को एक सप्ताह में वापस लेने की मांग की हैं, अन्यथा चरणबंद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव ने सहायक नगर आयुक्त को सौपे ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम में पिछले कई वर्षों से ठेका नलकूप ऑपरेटर को बिना किसी सूचना के एक साजिश के तहत उपरोक्त ठेकेदार द्वारा अधिकारियों की मिली जुली साठ-गांठ से हटा दिया जाता है। हटाए गए नलकूप ऑपरेटर के स्थान पर मोटी रकम लेकर नवीन तैनाती कर दी जाती है।

सपा प्रतिनिधि मंडल ने एक सप्ताह के अंदर हटाए गए सभी नलकूप ऑपरेटरों को अति शीघ्र ही नवीन तैनाती की जाने, अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी पीड़ित नलकूप ऑपरेटर को साथ लेकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल ने रघुराज सिंह सविता, नरेश शंखवार, राजकुमार राठौर, दिनेश चंद्र शर्मा, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, पप्पू यादव, गिरीश जोशी, पार्षद सुभाष यादव, बंटी सविता, गुलाब सिंह यादव, रोहित सविता, प्रदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 200

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *