-महापौर ने सीसी सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर किया शुभारंभ
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद शांति देवी वर्मा के साथ वार्ड सं. 45 स्थित दतौजी कला में बहुप्रतीक्षित सीसी सड़क निर्माण कार्य का हवन पूजन कर शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य दतौजी चौराहा पर मोदी राम की दुकान से देवदत्त के मकान होते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास श्रवण सिंह के मकान तक 45 लाख 26 हजार रू. में कराया जाएगा।
महापौर ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। इस दौरान उपसभापति केशवदेव शंखवार, प्रमोद बघेल, सूरज बघेल, अनिल शंखवार, अजब सिह शखवार, भगवान सिंह झा, दिलीप इंजीनियर, उमेंश राठौर आदि मौजूद रहे।







