-कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन तुलसी पैलेसे में हुआ संपन्न
फिरोजाबाद। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को तुलसी पैलेस में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे व्यापारियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं तथा व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। फिरोजाबाद की पहचान कांच और चूड़ी उद्योग के साथ मेहनतकश व्यापारियों और उद्यमियों से भी है। गैस की समस्या, छोटे कारखाने संचालकों की दिक्कतों तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने की बात कही।
युवा व्यापारियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल व्यापार से जुड़ने पर भी जोर दिया। सम्मेलन को रजनीश एहलावत, डीआईजी (सीआरपीएफ) सेवानिवृत्त और गोकेश राठी ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सतीश अग्रवाल, रामनिवास यादव, शफात खान राजू, लाला राईन गांधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








