फिरोजाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने नवजात बालिकाओं की माताओं को बांटी बेवी किट

फिरोजाबाद। महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला अस्पताल परिसर के सौ सैय्या अस्पताल में प्रसूति विभाग में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट प्रदान की। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद उपयोगी योजना है, जिसका मकसद बेटियों को जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक आर्थिक मदद देकर उन्हें सशक्त बनाना है। यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं देती, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करती है, बालिकाओं का स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करती है।

कन्या भूण हत्या और बाल विवाह दोनों को रोकने में मदद करती है। उन्होंने सभी नन्ही कन्याओं के साथ केक कटिंग सेरेमनी मनाई और नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट प्रदान की। इस दौरान एसडीएम शालिनी देवी, सीएमएस नवीन जैन के अलावा डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 261

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *