फिरोजाबाद: एफ.एस. विश्वविद्यालय में सब सेंटर की स्थापना

-तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

फिरोजाबाद। एफ.एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के सब सेंटर की स्थापना के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, तकनीकी नवाचार, शोध और उद्योग जगत से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में आईईटीई के अध्यक्ष सुनील, आईईटीई लखनऊ सेंटर के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिंह, महासचिव डॉ मंजू तथा जनसंपर्क अधिकारी संजय सेतिया ने सहभागिता की। विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति डॉ दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ राहुल यादव, डॉ नितिन यादव, कुलपति प्रो.डॉ. संजीव भारद्वाज, महानिदेशक प्रो डॉ अभिनव श्रीवास्तव तथा प्रो. डॉ एसण् विक्रम सिंह उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय में सब.सेंटर की स्थापना को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध गतिविधियां तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद के अवसर प्राप्त होंगे।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि आईईटीई सब.सेंटर की स्थापना से शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, नवाचार और व्यावसायिक क्षमता का विकास होगा। यह पहल विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सव सेंटर के पदाधिकारियों एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सब.सेंटर भविष्य में तकनीकी शिक्षा, शोध, नवाचार एवं प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य करेगा।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 261

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *