फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने निरीक्षण भवन में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 6 शिकायतें आई। जिनमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और संपत्ति विवाद जैसे विभिन्न गंभीर प्रकरण सामने आए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पीड़ित महिला न्याय की आस में भटकने को मजबूर न हो, प्रशासन और पुलिस से समन्वय बनाकर महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए तत्पर रहना होगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी शालिनी देवी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आदि मौजूद रहें।








