-सदस्यों ने राधाकृष्ण के साथ भजनों पर किया नृत्य
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं उनके जीवन संदेशों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाना था।
कार्यक्रम में महिला शक्ति की सदस्यो ने पारंपरिक परिधानों में सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। कृष्ण जन्म, माखन चोरी, गोपियों के साथ रास एवं अन्य लीलाओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। कृष्ण लीला की विशेष प्रस्तुति में शिवी पोरवाल, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, निशा मित्तल, राखी यादव, चारु मित्तल, नेहा मित्तल, मोना बंसल, शिवांगी बंसल, नेहा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, पूनम अग्रवाल, मोनिका रानीवाला, रश्मि अग्रवाल एवं तनु माथुर की विशेष सहभागिता रही। सभी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेम, कर्म, सत्य, धर्म एवं मानवता के संदेशों को प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया गया। भक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को और अधिक आनंदमय बना दिया। सभी सदस्यों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजौरिया एवं फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल के अलावा संस्था की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल आदि मौजूद रही।






