फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं पार्टी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। भाजपा जिला कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, शिव मोहन श्रोतिय, प्रमोद पाल बघेल, विष्णु सक्सेना, विवेक अग्रवाल, डॉ. एसपी लहरी, केशव सिंह फौजी, अंकित तिवारी, रामनरेश कटारा, सुखपाल निषाद, राम लड़ैती लकी, देशदीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, लायक सिंह शंखवार, शिवम दीक्षित, भारत सिंह वर्मा, अनार सिंह कुशवाहा, अशोक राठौर, करण राठौर, विष्णु गुप्ता, नीता धनगर, मालती धनगर सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।








