फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ सशक्त नारी द्वारा स्वामी शिवानंद इंटर कॉलेज राजा का ताल में 12 ट्यूबलाइट्स लगवाई गईं। संस्था अध्यक्ष निधि जैन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएँ मिलें और उनका भविष्य उज्ज्वल बने। इसके लिए कक्षाओं में 12 ट्यूबलाइट्स लगवाई गईं। डीओए मेघा जैन ने कहा,“सशक्त नारी का उद्देश्य ऐसे सेवा कार्य करना है, जिनका सीधा और स्थायी लाभ समाज को मिले। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सशक्त नारी के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सोम्या चौहान, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन, पूजा, निधि जिंदल, गरिमा पाराशर, गौरवी आदि मौजूद रहे।








