फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 13 ई रिक्शा को सीज किया गया।
एसएसपी आदित्य लाग्हे के निर्देशन में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण में एवं सीओ यातायात अमरीश कुमार के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को यातायात पुलिस टीम ने नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा संचालन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 13 ई-रिक्शों को सीज किया गया। जनपद में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








