फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थिति मौनी बाबा आश्रम पर जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण की विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा बिहारीदास मंदिर से शुरू होकर मौनी बाबा आश्रम स्थिति राधाकृष्ण मंदिर पर पहुंचकर समापन होगा। यात्रा में भगवान के स्वरूप झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंगलवार को राधा कृष्ण मंदिर राजा का ताल पर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सत्यप्रकाश यादव को अध्यक्ष, अशोक यादव महासचिव, धर्मेंद्र यादव कोषाध्यक्ष, मनोज राजताली संस्थापक सदस्य, अविनाश यादव संरक्षक, सदस्य के रूप में राजकुमार यादव, अश्वनी, बनवारी कुशवाह, मुकेश बघेल, उमेश ठाकुर, जॉली, संजय, जयप्रकाश, योगेश, ओमेंद्र, सुंदर, उमेश आदि मौजूद रहे।








