-यंग स्कॉलर्स एकेडमी में कुटले खान ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा शमां
फिरोजाबाद। यंग स्कॉलर्स एकेडमी शिकोहाबाद में राजस्थान के समृद्ध लोक एवं सूफी संगीत परंपरा से सजी एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं संगीतकार कुटले खान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित विद्यार्थी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ संजीव आहूजा, निदेशिक ईशा आहूजा, अरुणा आहूजा तथा प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में कुटले खान ने अपनी प्रस्तुति में राजस्थान की लोकधुनों, सूफियाना संगीत और पारंपरिक वाद्य-संगीत का ऐसा सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया कि पूरा वातावरण तालियों और सुरों से गूंज उठा। इस दौरान प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गीत केसरिया बालम, निम्बूड़ा और कलामों की ऐसी प्रस्तुति दी कि विद्यार्थी एवं शिक्षक सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
उन्होंने कहा, मेरा सपना है कि थार के रेगिस्तान की संगीत रूपी हवा हर युवा तक पहुंचे। लोक संगीत हमारी जड़ है, इसे भूलना नहीं चाहिए। कार्यक्रम के डॉ संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा ने कुटले खान, नियाजे खान, दयाम खान, गोरम खान का सम्मान किया। प्रबंधक डॉ संजीव आहूजा ने कहा कि भारतीय लोक संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संचालन सीमा मिश्रा ने किया।








