-मेगा कैम्प के प्रचार-प्रसार के लिए प्री-कैम्प का शुभारंभ
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय परिसर में आगामी मेगा कैम्प के सफल आयोजन के उद्देश्य से प्री-कैम्प का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मेगा कैम्प के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को जागरूक करने के लिए न्याय रथ, डीपीओ तथा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मेगा कैम्प के आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सेवाओं और विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।






