-भारतीय ज्ञान परंपरा पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा 2.0 के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार योगेंद्र उपाध्याय ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा ने अतिथियों पटिटका पहनाकर, बुके व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। संगोष्ठी के द्वितीय चरण में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर आधारित नूतन राजपाल ने अपने विचारों को अभिव्यक्ति दी।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय न में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत नारी शिक्षा, नारी स्वावलंबन, नैतिक मूल्यों एवं नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर अपने विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि युवा देश के कर्णधार है और इन्हीं से स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है, बशर्तें कि हमें इनको पश्चिमी सभ्यता के फंदे से छुड़ाना है। संचालन डॉ अंजु गोयल ने किया। प्रो. विनीता गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सीएल जैन कॉलेज के सचिव प्रवीण भटनागर के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं एवं छात्राऐं मौजूद रही।








